Q.1 सर्दियों में, भू-मध्य सागर में चक्रवातों के कारण राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी भाग में वर्षा होती है, जिसे __ कहा जाता है (A) माघा (B) वृष (C) मावट (D) रब्शा
Q.2 पश्चिम की तुलना में पूर्वी राजस्थान में जलवायु चरम सीमाएँ ________ हैं (A) निम्नतर (B) उच्चतर (C) समान (D) अप्रत्याशित
Q.3 राजस्थान में जनवरी में न्यूनतम तापमान निम्नलिखित में से किस जिले में अंकित किया जाता है (A) जैसलमेर जिले में (B) पाली जिले में (C) गंगानगर जिले में (D) भीलवाड़ा जिले में
Q.4 राजस्थान के दक्षिण - पूर्वी पठारी भाग में औसत वार्षिक वर्षा होती है (A) 80 सेमी. से 120 सेमी. के मध्य (B) 70 सेमी. से 80 सेमी. के मध्य (C) 10 सेमी. से 20 सेमी. के मध्य (D) 40 सेमी. से 70 सेमी. के मध्य
Q.5 राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्यतः 1 जुलाई से पूर्व आ जाता है (A) हनुमानगढ़ (B) गंगानगर (C) बीकानेर (D) पाली
Q.6 कोपेन के अनुसार राजस्थान में निम्नलिखित में से कौन सा जलवायु प्रकार नहीं पाया जाता है (A) Cwg (B) Bshw (C) BWkw (D) Aw
Q.7 गर्मियों में माउन्ट आबू का तापमान, राजस्थान के अन्य स्थानों की तुलना में कम रहता है, क्योंकि (A) राजस्थान में माउन्ट आबू की समुद्र तट से दूरी सर्वाधिक है। (B) माउन्ट आबू में मानसूनी हवाओं का प्रभाव अधिक रहता है। (C) माउन्ट आबू उच्चतर ऊंचाई पर अवस्थित है। (D) माउन्ट आबू पर वायुमण्डलीय दबाव कम है।
Q.8 औसत वार्षिक वर्षा के संदर्भ में निम्न में से कौन सा अवरोही क्रम में सुव्यवस्थित है (A) भरतपुर, गंगानगर, जयपुर, जोधपुर (B) उदयपुर, बीकानेर, पाली, जैसलमेर (C) भरतपुर, जोधपुर, जयपुर, गंगानगर (D) उदयपुर, पाली, बीकानेर, जैसलमेर
Q.10 राजस्थान का कौन-सा ज़िला अति आर्द्र जलवायु प्रदेश का भाग है (A) कोटा (B) जयपुर (C) बीकानेर (D) अजमेर
Q.11 अति आर्द्र जलवायु प्रदेश में कौन-सा जिला स्थित नहीं है (A) उत्तरी चित्तौड़गढ़ (B) बांसवाड़ा (C) बारां (D) सिरोही
Q.12 थार्नथवेट के वर्गीकरण के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा जैसलमेर की जलवायु को प्रस्तुत करता है (A) CA’w (B) DA’w (C) DB’w (D) EA’d
Q.13 निम्नांकित में से कौन सा कारक राजस्थान की जलवायु को निर्धारित करने के लिए उत्तरदायी नहीं है (A) तापमान (B) समुद्र से दूरी (C) प्रचलित पवनें (D) वर्षा का समान वितरण
Q.14 राजस्थान में निम्नलिखित जलवायु प्रदेशों में से कौनसा सबसे कम वार्षिक वर्षा प्राप्त करता है (A) Aw (B) BShw (C) Cwg (D) Bwhw
Q.15 राजस्थान के निम्नलिखित जिलों में से कौन सा अतिआर्द्र जलवायु प्रदेश का भाग है (A) अजमेर (B) भरतपुर (C) झालावाड़ (D) जयपुर
Q.16 राजस्थान में ‘लौटते मानसून’ की अवधि है (A) मार्च से जून (B) अक्टूबर से दिसंबर (C) जनवरी से मार्च (D) जुलाई से सितंबर
Q.17 निम्नलिखित में से किस स्थान पर राजस्थान में साधारणतः सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई (A) किशनगढ़ (B) चित्तौड़गढ़ (C) शाहबाद (D) माउंट आबू
Q.18 निम्नांकित में से 20वीं शताब्दी में सर्वाधिक तापमान ______ में अंकित किया गया। (A) फलौदी (B) चूरू (C) धौलपुर (D) अलवर
Q.19 कितने सेंटीमीटर की समवर्षा रेखा राजस्थान राज्य की भूमि को लगभग दो बराबर भागों में बाँटती है (A) 75 (B) 100 (C) 50 (D) 25
Q.20 जून से सितम्बर माह में वर्षा में अधिकतम भिन्नता ______ जिले में अभिलिखित की जाती है (A) जैसलमेर (B) बीकानेर (C) श्रीगंगानगर (D) जालौर