Notes, Questions, Quiz, Previous Papers and Test Series for RPSC & RSSB exams
Updates
RPSC और RSSB द्वारा आयोजित विगत वर्षों के प्रश्न पत्र और Mock Test पिछले वर्षों के प्रश्नों की PDF (2026 अपडेट) उपलब्‍ध है

सामयिक योजनाएँ MCQs

Topic-wise MCQs with answers and explanations. Ten questions are shown on each page.

Menuसामयिक योजनाएँ▼
All Questions
सामयिक योजनाएँ 181 published MCQs
Take Quiz Clear filter
Question 141
PYQ Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III 2023

राजस्थान के शहरी गरीब और कमजोर तबके के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली प्राथमिक स्वास्थ्य सेवायें निम्न में से किसके द्वारा प्रदान की जा रही है -

A. आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र
B. मॉडल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
C. स्वास्थ्य मित्र
D. जनता क्लिनिक
Answer & Explanation

Correct Answer: D

Question 142
PYQ Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III 2023

मुख्यमंत्री विशेष योम्यजन स्वरोज़गार योजना के सम्बन्ध में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है -

A. ऋण उन विशेष योग्यजनों को दिया जाता है, जिनकी स्वयं एवं परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय ₹ 5 लाख से कम है।
B. इस योजनान्तर्गत, वर्ष 2022-23 में (माह दिसम्बर, 2022 तक) ₹ 250.14 लाख व्यय हुए।
C. इस योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 में 498 व्यक्ति लाभांन्वित हुए।
D. इस योजना में विशेष योग्यजन को ₹ 5 लाख तक का ऋण दिया जाता है।
Answer & Explanation

Correct Answer: A

Question 143
PYQ Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III 2023

राजस्थान में अटल भूजल योजना का उद्देश्य क्या है -

A. राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेय जल उपलब्ध करवाना।
B. राजस्थान में सिंचाई के लिये जल की उपलब्धता में वृद्धि करना।
C. राजस्थान में इन्दिरा गाँधी नहर परियोजना में जलभराव और लवणता की समस्या का समाधान करना।
D. भूजल के बेहतर प्रबन्धन के साथ - साथ इसके घटते स्तर को रोकना।
Answer & Explanation

Correct Answer: D

Question 144
PYQ Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III 2023

राजस्थान की मिड-डे मील योजना के बारे में निम्न में से कौन सा सही है -

A. इस योजना के अन्तर्गत कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को दिये जाने वाले भोजन में न्यूनतम 600 कैलोरी और 18 ग्राम प्रोटीन होता है।
B. इस योजना के अन्तर्गत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को दिये जाने वाले भोजन में न्यूनतम 550 कैलोरी और 15 ग्राम प्रोटीन होता है।
C. इस योजना के अन्तर्गत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को प्रति विद्यार्थी प्रतिदिन 100 ग्राम गेहूँ/चावल दिया जा रहा है।
D. इस योजना के अन्तर्गत कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को दिये जाने वाले भोजन में न्यूनतम 450 कैलोरी और 12 ग्राम प्रोटीन होता है।
Answer & Explanation

Correct Answer: D

Question 145
PYQ Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III 2023

स्टैण्ड अप इंडिया योजना में परिकल्पना की गई है कि -

A. उद्यमियों को दीर्घकाल के लिये रियायती वित्त पोषण किया जाये।
B. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति तथा महिला उद्यमियों में उद्यमशीलता को प्रोत्साहित किया जाये।
C. राजस्थान में नये उद्यमियों को तकनीकी सहायता और प्रशिक्षण प्रदान किया जाये।
D. स्टार्ट-अप के लिये ब्याज मुक्त ऋण दिये जाये।
Answer & Explanation

Correct Answer: B

Question 146
PYQ Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III 2023

‘स्टार्स’ एक विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित परियोजना है जिसे राजस्थान में क्रियान्वित किया जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य है -

A. राज्य में सूचना तकनीक क्षेत्र को मजबूत बनाना।
B. स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता और प्रशासन में सुधार करना।
C. इन्जीनियरिंग कॉलेजों की गुणवत्ता और प्रशासन में सुधार करना।
D. नये उद्यमियों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना।
Answer & Explanation

Correct Answer: B

Question 147
PYQ Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III 2023

राजस्थान में मुख्यमन्त्री वृद्धावस्था सम्मान पेन्शन योजना के अन्तर्गत 55 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलायें और 58 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुष पेन्शन प्राप्त करते हैं -

A. 75 वर्ष की आयु तक ₹ 1,000 प्रति माह
B. ₹ 1,250 प्रति माह
C. ₹ 1,500 प्रति माह
D. 75 वर्ष की आयु तक ₹ 750 प्रति माह
Answer & Explanation

Correct Answer: A

Question 148
PYQ Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III 2023

राजस्थान पर्यटन प्रोत्साहन नीति, 2022 के अन्तर्गत देशी व विदेशी फिल्म निर्माताओं को कितनी धनराशि की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है -

A. ₹ 4 करोड़ तक
B. ₹ 6 करोड़ तक
C. ₹ 8 करोड़ तक
D. ₹ 2 करोड़ तक
Answer & Explanation

Correct Answer: D

Question 149
PYQ Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024 2024

राजस्थान राज्य के सभी उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य वस्तु उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा 26 अक्टूबर 2020 से चलाया जा रहा एक अभियान है-

A. निरोगी राजस्थान अभियान
B. चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना
C. इंदिरा रसोई योजना
D. शुद्ध के लिए युद्ध अभियान
Answer & Explanation

Correct Answer: D

Question 150
PYQ Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk) 2024

मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना के बारे में निम्नलिखित में से कौनसा सही है -(A) मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना जून 25, 2021 से पूरे राज्य में संचालित है।(B) योजना के तहत, प्रत्येक अनाथ लड़के/लड़कियों को तत्काल सहायता के रूप में 1 लाख ₹ की एकमुश्त सहायता देय है, 18 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह 2500 ₹ दिये जाते हैं और सलाना 2000 ₹ दिये जाते हैं।सही उत्तर का चयन करें -

A. केवल (A) सही है
B. (A) और (B) दोनों सही हैं
C. न तो (A)और ना ही (B) सही है
D. केवल (B) सही है
Answer & Explanation

Correct Answer: B